Live India24x7

सफाई कर्मचारी, मजदूर, ट्रांसजेंडर…, नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से किए गए आमंत्रित…

फिरोजपुर: फिरोजपुर में पुलिस विभाग नशा तस्कर पर नकेल कस रहा है। इसके अंतर्गत ही अब बड़ी कार्यवाही भी होती नजर आ रही है। एसएसपी फिरोजपुर सौम्या मिश्रा के दिशा निर्देशों अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए फिरोजपुर पुलिस ने आज एक नशा तस्कर की प्रॉपर्टी फ्रीज की है। इस कार्यवाही के बाद अन्य लोगो में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार संदीप कुमार उर्फ बिल्ला से फिरोजपुर पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन बरामद किया है। इस बाद उसके खिलाफ फिरोजपुर थाना में मुकदमा नंबर 269/21 दर्ज किया था। एसएससी फिरोजपुर के दिशा-निर्देशों अनुसार उसकी प्रॉपर्टी फ्रीज करने के लिए केस कॉम्पीटेंट अथॉरिटी दिल्ली को भेजा था और उनकी मंजूरी मिल गई। जिसके बाद आज नशा तस्कर का घर फ्रीज किया गया है।
नशा के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस विभाग ने एक टीम बनाई है जो समय समय पर कई इलाकों में सर्चिंग करती है और साथ ही असामाजिक तत्वों में नजर भी रखती है। बताया जा रहा है की कई लोगों को नजर में रखा गया है और उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जाने वाली है।
liveindia24x7
Author: liveindia24x7