Live India24x7

कार्यकर्ताओ के समर्पण से जीते चुनाव

लोकसभा परिणामो की समीक्षा बैठक मे सांसद गणेश सिंह ने संगठन को दिया जीत का श्रेय अरुण गर्ग चीफ ब्यूरो लाइव इंडिया

सतना – लोकसभा चुनाव में मेरी नही पार्टी के संगठन व समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत हुई है। विपरीत परिस्थितियों के बाद भी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर अथक मेहनत की जिसका परिणाम यह रहा कि मै लगातार पांचवीबार और सतना मे भाजपा लगातार सातवीं वार चुनाव जीतने मे सफल हुई है। अब एकबार फिर से बूथ तक पार्टी को नये सिरे से सक्रिय करने और कार्यकार्ताओं मे ऊर्जा का संचार करने की जरुरत है क्योकि नाम धारियों से बेहतर काम पार्टी े बूथस्तर तक के कार्यकर्ताओं ने किया है यह बात पार्टी कार्यालय मे आयोजित लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कही। उन्होने कहा कि इस चुनाव में जो कार्यकर्ता पार्टी के साथ था उसकी चिंता और परवरिश अगले पांच साल तक की जायेगी। उन्होने यह भी कहा कि पार्टी के लिए जो काम कार्यकर्ताआं ने किया है उसकी जानकारी संगठन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को है। इस दौरान लोकसभा प्रभारी शशाक श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक पंडित रामदास मिश्रा, जिला महामंत्री रमाकान्त गौतम, सरोज गुर्जर मंचासीन रहीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ऋषभ सिंह ने किया।
पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़े रहने का समय
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि हमारा जितना बड़ा नेटवर्क है उसके चलते भाजपा को किसी भी बूथ मे चुनाव नही हारना चाहिए। फिर भी सतना लोकसभा के 1950 मे से 1139 बूथों मे पार्टी को जीत मिली और 811 बूथों मे पराजय का सामना करना पड़ा। यह चिन्ता का विषय है कि आखिर इन बूथों मे पार्टी को क्यों हार मिली, कहा कमी रह गई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
सर उठा रही देश को अस्थिर करने वाली ताकतें
सांसद श्री सिंह ने सतना समेत समूचे देश के चुनाव परिणामो की चर्चा करते हुए कहा कि विपक्ष ने समूचे चुनाव के समय सढ़यंत्र रचा। देश में जो परिणाम आये है उसकी समीक्षा की जरुरत बताते हुए कहा कि जनादेश हमे चिन्ता मे डालने वाला है। इस परिणाम के बाद से ही देश को अस्थिर करने ताकते सर उठाने लगी है इसकी वजह है देश मे भाजपा की लोकसभा सीटें कम होना। हम चुनाव परिणाम तो नही बदल सकते लेकिन वातावरण जरुर बदला जा सकता है और इसकी शुरुवात मध्यप्रदेश से होनी चाहिए।
कार्यकर्ता के समर्पण से चलती है पार्टीः- सतीश शर्मा
समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित दल है और कार्यकर्ता के समर्पण से संगठन का काम चलता है और भाजपा का संगठन बूथस्तर तक मजबूत था तभी पार्टी को लोकसभा चुनाव मे हमे विजय मिली है। विजय के बाद शांत बैठने के बजाय हमे अपनी कमजोरी और मजबूती का आकलन करने की जरुरत है। सतना संसदीय सीट को पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था लेकिन कार्यकर्ताओं ने इस चुनौती पूर्ण काम को असान कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के अंतिम क्षोर मे खड़े व्यक्ति को अपने साथ जोड़कर उसका समर्पण पार्टी के प्रति के बढ़ाने की जरुरत है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि सतना मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जो काम किया है उसके लिए बधाई के पात्र है। इस मौके पर विधानसभावार चुनाव परिणामो की समीक्षा की गई।
ये रहे मौजूद-
जिला उपाध्यक्ष- बाबूलाल सिंह पटेल, अशोक गुप्ता, श्रीमती पूर्व महापौर श्रीमती ममता पांडे किरण सेन, विजय तिवारी, श्रीमती सुधा पटेल, मुरारी सोनी, बालेन्द्र गौतम, जिला मंत्री श्रीमती जान्हवी त्रिपाठी, श्रीमती रेनू सिंह पटेल, कामता पाण्डेय, श्रीकृष्ण द्विवेदी, शुभम तिवारी, संजीव द्विवेदी, कोषाध्यक्ष जयप्रताप गुप्ता, जिला सह कोषाध्यक्ष अनिल सचदेव, जिला कार्यालय मंत्री सुनील सेनानी, जिला मीडिया प्रभारी श्यामलाल गुप्ता श्यामू, जिला सह मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र सिंह राठौर, संदीप नारायण सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण गर्ग अतुल सिंह परिहार, सौरभ नायक, सुनील मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह बिसेन, रामसहाय गौतम, धर्मेन्द्र सिंह बेबीराजा, रामबेटा पाण्डेय, मोर्चो के अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह यादव, कृष्णकुमार पाण्डेय, शहजाद खान, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, संतोष गौतम, पुष्पेन्द्र सिंह, यशवंत पाण्डेय, अवधेश सिंह, राजेश शुक्ला, लौकेश सिंह, प्रियंक त्रिपाठी, अभिषेकदत्त पाण्डेय, शैलेन्द्र शर्मा, दीपक अग्रवाल, कृष्णशरण सिंह, मइयादीन कुश वाहा, अनुराग सिंह गुड्डा, मुकेश यादव, संजय मिश्रा, संतोष पटेल, जितेन्द्र मिश्रा, मृगेन्द्र सिंह, रामकृष्ण तिवारी, मण्डल प्रभारी सचिन प्रताप सिंह, परसुराम गुप्ता, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, डा. एस.के. सिंह, शषिषेखर सिंह, मदसूदन पाण्डेय मौजूद रहे।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7