सतना 15 जून 2024/राज्य शासन द्वारा प्राकृतिक जल स्रोतों की सफ़ाई हेतु आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत ग्राम कौंहारी में पंचायत के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से सफाई अभियान चलाकर गोपालसागर बावड़ी की सफाई के लिये श्रमदान किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से वर्षा ऋतु के पूर्व बावड़ी परिसर में एकत्रित कचरे को साफ किया गया। पंचायत विभाग के कर्मचारियों द्वारा उपस्थित जनों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक करने जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में जानकारी भी दी गई। इसी प्रकार अभियान की कड़ी में जनपद पंचायत नागौद अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया के ग्राम पनास में रिंग रोड पर निर्मित पुलिया में डी शेप की बंड का निर्माण कराया गया है।

Author: liveindia24x7



