महेंद्र सिंह अरुण गर्ग चीफ ब्यूरो लाइव इंडिया
सतना 20 जुलाई डॉ राकेश मिश्रा अध्यक्ष पं गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा चलाए जा रहे अभियान अपना सपना हरा भरा सतना अभियान के अंतर्गत नगर के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र सिंह ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर यादव पेट्रोल पंप के पीछे एकलव्य नगर कॉलोनी में फलदार पौधा रोपण किया।
इस दौरान महेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ राकेश मिश्र जी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर अपने जन्मदिवस के अवसर पर फलदार पौधा रोपण किया है सतना जिले के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि आप भी अपने-अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने घरों के सामने एक एक पौधा रोपण अवश्य करें।
पौधा रोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आनंद भट्ट , जगदेव सिंह रिटा. डिप्टी कलेक्टर , जगदीश सिंह रिटा. शिक्षक , श्रीमती प्रेमा सिंह , महेंद्र सिंह ,अनिल दिवेदी, सुनील यादव ,नेहा सिंह , मनीषा सिंह ,श्रीमती शीलम सैनी , प्रिय त्रिपाठी ,सुनील यादव , राजेश त्रिपाठी नीलू , विजय सिंह पटेल एवं कॉलोनी में निवास रा समाजसेवी उपस्थित रहे
Author: liveindia24x7
Live india 24×7
