Live India24x7

मिशन शक्ति संकल्प हबफॉर ऐम्वारमेंट ऑफ वुमेन 100 दिन अभियान

  धार, ब्यूरो चीफ़ सुनील कुमार विश्वकर्मा  

भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, हेतु ‘संकल्प हबफॉर ऐम्वारमेंट ऑफ वुमेन’ अंतर्गत दिनांक 21.06.2024 से 04.10.2024 तक महिला केन्द्रीत विषयों पर 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान पुरे मध्यप्रदेश में आयोजित किया जा रहें है। संकल्प हबफॉर ऐम्वारमेंट ऑफ वुमेन अभियान अंतर्गत जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा महिला सषक्तिकरण हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जैसे शिविरों, पंजीयन अभियान, सार्वजनिक बातचीत कार्यशालाएॅ, सेमिनार जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विशेष आउटरीच, एक्सपोजर विजिट, साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, अभियान 04 अक्टूम्बर 2024 तक जारी रहेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिका व महिला सषक्तिकरण करना है। अतः बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट भारतीय न्याय संहिता लिंग समानता, कैरियर काउंसिलिंग जन जागरूकता, मातृत्व लाभ, महिला केन्द्रीत, विधिक सहायता, अन्य मंत्रालयों एवं विभागों की योजना की जानकारी, प्रजनन स्वास्थ आदि विषयों पर लगातार 5 महीने जागरूकता अभियान चलाया जायेगा

liveindia24x7
Author: liveindia24x7