अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( 8 मार्च 2023) के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में भोपाल मण्डल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीजल लोको शेड, इटारसी में महिलाओं के लिए पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में शेड की 30 महिला कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया, जिनमें 10-10 महिला कर्मचारियों के तीन ग्रुप बनाये गए। इन ग्रुप के प्रथम तीन विजेताओं की फ़ाइनल प्रतियोगिता करवाई गयी। प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) जीतेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी, लोको फोरमेन तथा पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।


Author: liveindia24x7



