Live India24x7

जय पशुराम के नारों से गुंजा शहडोल, तलवार-फरसा लेकर निकाली गई शोभायात्रा

भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा शहडोल संभाग, ढोल-ताशों पर जमकर थिरके लोग

श्याम तिवारी

शहडोल ब्राम्हण समाज के आराध्य देव विष्णु भगवान के छठे अवतार राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्राम्हण समाज शहडोल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा इस रैली को संवारा गया इन संघटन ने रैली में चार चांद लगा दिए इस रैली में बजरंग दल की अहम भूमिका रही। ब्राम्हण समाज और बजरंग दल के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव की तैयारियां उत्साह पूर्वक की गई। सकल ब्राह्मण समाज ने शनिवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर शहडोल में पैदल यात्रा तो अनूपपुर में वाहन रैली निकाली। वाहन रैली के आगे डीजे पर भगवान परशुराम के भजनों पर युवा थिरकते नजर आये।

इन जगहों से निकली शोभायात्रा
शहडोल नगर के जयस्तंभ चौक से यात्रा का शुभारंभ हुआ जो कि, कलेक्ट्रेट , सरकारी अस्पताल होते हुए गांधी चौक पहुंचा, और जैन मंदिर शहडोल मेन बाजार की ओर से जाते हुए, शहडोल के मोहनराम तालाब के राम मंदिर में यात्रा का समापन हुआ.! यात्रा में भगवा धारियों और भगवान परधुराम के भक्तों की भारी तादात में भीड़ नजर आई…! आकर्षक रथ पर सवार भगवान परशुराम की झांकी व दूसरी झांकी पर सवार भगवान परशुराम आकर्षण का केंद्र रहे।
सोभा यात्रा के दौरान हिंदू धर्म के कई दूसरे समाज के लोगो ने जगह जगह भगवा धारियों का पुस्पो के साथ स्वागत और सम्मान किया अन्य सामाजिक संगठनों ने सामाजिक संगठन के लोगों ने पुष्प वर्षा कर व शीतल पैय पिलाकर स्वागत किया। चल समारोह में युवाओं का एक अलग ही उत्साह दिखाई दिया।

भगवान राम व परशुराम की महाआरती
राम मंदिर मे चल यात्रा की समाप्ति के पश्चात ढोल-ढमाकों के साथ सभी ने शोभायात्रा का समापन किया। इस शोभायात्रा में महिलाएं, पुरूष बच्चे ढोल की थाप पर जमकर थिरके। शोभा यात्रा राम मंदिर पंहुची जहां पर सभी समाजजन द्वारा भगवान राम व परशुराम की महाआरती की गई। प्रसाद वितरण कर सभी सामाजजन ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7