हुकुम सिंह तेकाम रायसेन
एंकर ,,,, रायसेन मध्य प्रदेश की समस्त नगर पालिका नगर परिषद के अध्यक्षों का सम्मेलन सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास पर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें मध्य प्रदेश के समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से नगर पालिका परिषद रायसेन के पूर्व अध्यक्ष जमना सेन को सर्वसम्मति से निर्विरोध नगर परिषद कल्याण संघ मध्य प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया। उक्त प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा संघ के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र शिवहरे ने की। सम्मान समारोह के अवसर पर समस्त मध्य प्रदेश के नगरपालिका नगर परिषद के अध्यक्षों ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए जमना सेन को प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।मध्य प्रदेश के समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्षों ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान एवं स्वागत करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि 2023 के आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में हम पूरा समर्थन देंगे।इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह संघ के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र शिवहरे अशोक श्रीवास्तव सहित मध्य प्रदेश के समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष उपस्थित थे

Author: liveindia24x7



