गुना 20 सितम्बर 2023
कलेक्टर श्री तरूण राठी द्वारा दीपावली त्यौहार वर्ष-2023 को दृष्टिगत रखते हुए आतिशबाजी विक्रय के ऑनलाईन अस्थाई लायसेंस 15 दिवस के लिए प्रपत्र-24 पर जारी करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को अपनी-अपनी सीमा क्षेत्र हेतु अधिकृत किया गया हैं। साथ ही कार्यालय द्वारा स्वीकृत किये गये आतिशबाजी लायसेंसों को भी नियमानुसार वर्ष 2023 में नवीनीकरण करने हेतु अधिकृत किये गये है। आतिशबाजी विक्रय के लिये शहर के बाहर सुरक्षित स्थान का चयन किया जावेगा एवं उसी स्थान के लिये नियमानुसार ऑनलाईन व्यवस्था अंतर्गत निर्धारित प्रारूप मे अनुज्ञप्ति जारी की जावेगी।
कलेक्टर द्वारा आतिशबाजी विक्रय स्थल पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था पानी की व्यवस्था एवं आगजनी की घटना घटित तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इस संबंध में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित रहने हेतु निर्देशित किया गया हैं।