धार, ब्यूरो चीफ़, सुनील कुमार विश्वकर्मा
बदनावर,बीडवाल, मंडल के अंतर्गत कोद, पंचायत के तेजाजी चौक में माननीय औद्योगिक नीति निवेश प्रोत्साहन मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा, समस्त पंचायतों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया है! कार्यक्रम में क्षेत्र के लिए करोड़ों की सौग़ात मिलने जा रही है! इस अवसर पर सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आह्वान कर कोद पधारने का अनुरोध उनके कार्यालय से किया गया है भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पवन डोड, मंडल अध्यक्ष संदीप मरगला, मंडल अध्यक्ष पुन्नालाल मुनिया, मंडल अध्यक्ष नारायण मकवाना, महिला मोर्चा प्रभारी अनामिका ठाकुर ,मंडी प्रतिनिधि श्री ईश्वर कटारा, अरविंद शर्मा ,ने आदि अनेक संगठन के पदाधिकारियों ने पधारने का आह्वान किया है! शाम छह बजे से कार्यक्रम पश्च्यात माननीय मंत्री जी ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के साथ भोजन करेंगे!

Author: liveindia24x7



