कन्नौद। पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में फायर बिग्रेड सहित नगर पालिका के सफाई सहित अन्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार सुबह से ही नगर परिषद में काम-काज लगभग ठप रहा। परिषद भवन के बाहर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और दोनों प्रवेश द्वारों को बंद करके रखा। जिससे परिषद में कोई काम-काज नहीं हो पाया। वहीं हड़ताल के समर्थन में आए कर्मचारियों के कारण काफी परेशानियां हुईं। ।वेतन संबंधी समस्या के समाधान के बाद हड़ताल समाप्त हुई।
तीन माह से नगर परिषद में कार्यरत करीब कर्मचारी वेतन ना मिलने के कारण हड़ताल पर चले गए। प्रदर्शन नगर परिषद कर्मचारीयो की । हड़ताली कर्मचारियों में कच्चे सफाई कर्मचारी, दमकल विभाग के कर्मचारी सहित कार्यालय के कर्मचारी शामिल थे। सभी ने परिषद भवन के दोनों प्रवेश द्वारों ताले लगा दिए और बाहर धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के समझाए जाने के बावजूद कर्मचारी वेतन की समस्या हल होने तक हड़ताल समाप्त ना करने पर अड़े रहे। देर तक बैठकों का दौर जारी रहा।
कार्यालय बंद होने से स्टाफ सदस्य भटके इधर-उधर
नगर परिषद के सभी कार्यालय बंद होने से अधिकारी नगर में घूमते नजर आए तो वहीं लेखा विभाग के स्टाफ सदस्य गेट खुलने का इंतजार करते रहे। नगर परिषद में ताला होने के कारण वे दुकानों पर चाय पीते दिखाई दिए।
व जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिछले दो दिनों से नगर परिषद कार्यालय में आ रही हैं। लेकिन कर्मचारियों ने नगर परिषद को पूरी तरह से बंद किया हुआ है। जिससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कर्मचारियों को हड़ताल से पहले आम जनता को सूचित करना चाहिए।
कर्मचारियों की हड़ताल पर उनकी मांगों को मान लिया गया है। मंगलवार तक 1 महीने का पेमेंट डाल दिया जाएगा । शेष पेमेंट भी शीघ्र डाल दिया जाएगा। अब कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है।
श्रीमती प्रमिला ठाकुर, सीएमओ, नगर परिषद कन्नौद

Author: liveindia24x7



