Live India24x7

भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र चुनहा का त्रिदेव सम्मेलन संपन्न

व्युरो चीफ तुलसीदास बैरागी 

सतना:विधानसभा नागोद अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जसो के शक्ति केंद्र चुनहा का त्रिदेव सम्मेलन श्री सूर्य नारायण सिंह के आवास पर संपन्न हुआ । भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश शीर्ष नेतृत्व अनुसार जिला अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा व मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णशरण सिंह के निर्देशानुसार आज शक्ति केंद्र चुनहा के त्रिदेव जिसमें बूथ अध्यक्ष महामंत्री व बी एल ए 2 व सदस्यों सहित तीन पंचायत चुनहा कोंडर बामुरहिया के कार्यकर्ताओं की बैठक भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा नागोद के संयोजक श्री ज्ञानेंद्र पांडे के मुख्य आतिथ्य व भारतीय जनता पार्टी मंडल जसो की महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती स्नेह लता बैरागी की अध्यक्षता व शक्ति केंद्र चुनहा के संयोजक श्री सूर्य नारायण सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई। जिसके तहत तीनों ग्राम पंचायत के त्रिदेवों को उनका परिचय कार्ड पहनकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय जनता पार्टी मंडल जसो के उपाध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार ने किया।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7