Live India24x7

चित्रकूट पुलिस ने “बच्चों, बुजुर्गो एवं असहायों संग बांटी खुशियां’

लाइव इंडिया ब्यूरो संजय कुमार गौतम

चित्रकूट :आज पूरे देश में दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान अनुज कुमार मिश्र एवं उनकी टीम द्वारा थाना कोतवाली कर्वी क्षेत्रांतर्गत विनायकपुर वृद्धाश्रम में पहुंचकर मिष्ठान,फल,दीये इत्यादि भेंट कर बुजर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी।

इसी क्रम मे प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर रीता सिंह द्वारा ग्राम बजहा कोलान मजरा हनुआ में आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को मिष्ठान, पटाखे भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी एवं बच्चों के साथ पटाखे जलाकर दीपावली मनायी गयी इसके साथ ही थानाध्यक्ष भरतकूप सूबेदार बिन्द द्वारा कस्बा भरतकूप में, थाना मानिकपुर के वरि0उ0नि0 रामवीर सिंह द्वारा ग्राम भैरम पुरवा में, उ0नि0 सत्यमपति त्रिपाठी द्वारा कस्बा सरधुवा में आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को मिष्ठान, पटाखे भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी

liveindia24x7
Author: liveindia24x7