Live India24x7

गोविंदपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर निकली कांग्रेस प्रत्याशी से आगे, जाने कितने वोट से है आगे

MP Election Result 2023: गोविंदपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर निकली कांग्रेस प्रत्याशी से आगे, जाने कितने वोट से है आगे गोविंदपुरा, मध्य प्रदेश, एक महत्त्वपूर्ण विधानसभा सीट है. यह सीट किंतु अपने उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है, जो भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) का कारखाना समेत यहां स्थित हैं. इसके कारण इसे मिनी इंडिया भी कहा जाता हैं, जिसके चलते पूरे देश के लोग यहां काम करने और बसने आते हैं. गोविंदपुरा विधानसभा सीट भोपाल की सबसे बड़ी सीट है जिसमें कुल वोटर की संख्या है 3,77,844, जिसमें से 1,97,438 पुरुष हैं और 1,80,391 महिला हैं. 1972 के बाद से 43 सालों तक इस सीट पर भाजपा कब्जा रहा है. इस विधानसभा सीट पर कुल 63.03% वोट पड़े। इसमें से पुरुष वोटरों की संख्या 63.05% थी, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 63.02% थी।

 

गोविंदपुरा विधानसभा से कौन और कितने वोटो से है आगे?

 

कुल प्रत्याशी- 17

 

प्रत्याशी पार्टी

 

मुदित चौरसिया निर्दलीय

रवींद्र साहू कांग्रेस

आनंद जैन इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी

विनोद लोगरिया एसयूसीआई (सी)

कृष्णा गौर भाजपा

उमा देवी बसपा

अजय वर्मा राष्ट्रवादी भारत पार्टी

इन्द्रल कुमार बिद भारतीय गण वार्ता पार्टी

सज्जन सिंह परमार आप

मनोज कुमार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

विशाल बिंदल निर्दलीय

डॉ. विवेक परिहार सपा

मृणालिनी सिंह सेंगर वास्तविक भारत पार्टी

अब्दुल ताहिर एडवोकेट (बबलू रजनीकांत) निर्दलीय

रामस्वरूप सिंह खालसा निर्दलीय

भावेश बामनिया राइट टू रिकॉल पार्टी

हितेन्द्र शहारे निर्दलीय

 

जानकारी के अनुसार बता रहे है कि गोविंदपुराविधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर को पहले राउंड में 11,790 वोट मिले जो कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र साहूसे 9346 वोटो से आगे चल रहे है।

liveindia24x7
Author: liveindia24x7