Live India24x7

Search
Close this search box.

भाजपा की बड़ी जीत पर जश्न में डूबे कार्यकर्ता तीन राज्यो में प्रचंड बहुमत मिलने पर हरिहरगंज भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय जुलूस

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने पर रविवार को हरिहरगंज भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हरिहरगंज भाजपा मंडल कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाल जीत का जश्न मनाया। इस दौरान हर-हर मोदी, घर-घर मोदी जैसे नारे गूंजते रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बल्लू बलराम के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने शहर का भ्रमण करते जीत का जश्न मनाया। इस दौरान आरसी लाल चौक सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की गई। साथ ही एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलना यह साबित करता है कि देश की जनता पीएम मोदी के साथ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जीत है। विपक्ष के आरोपों को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार मिश्रा, महामंत्री सनी गुप्ता, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य मुन्ना विश्वकर्मा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन जयसवाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र पासवान, भीमसेन शर्मा, अशोक कुमार, मनोज मेहता, अंबुज सिंह, लखन साव, करण राजवीर, गोपाल मेहता, रघुनंदन साव, संजीव सिंह, गुप्ता साव, अंकुश कुमार, श्याम बाबू, मनीष कुमार, जितेंद्र साव,नागेंद्र कुमार, राकेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार सहित कई भाजपा नेता व कर्ज करता शामिल थे।

 

 

liveindia24x7
Author: liveindia24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज